● परिचय [Introduction]
शाहरुख खान की फ़िल्म जवान 2023 की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है, जो दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक हैं। जवान एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी दिया गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की और दर्शकों को खूब पसंद आई।
● जवान के बारे में:
नाम: जवान (2023)
शैली : एक्शन, थ्रिलर
भाषा: हिंदी + तमिल + तेलुगु
अवधि: 2 घंटे 49 मिनट
कलाकार: शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लेहर खान
संगीत: अनिरुद्ध रविचंदर
निर्देशक: एटली
निर्माता: गौरी खान
रिलीज़ की तारीख: 7 सितंबर, 2023
प्रोडक्शन हाउस: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट
जवान हिट है या फ्लॉप: हिट
बजट: ₹300 करोड़
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: विश्वव्यापी कलेक्शन: ₹1150 करोड़ से अधिक (लगभग)
भारत शुद्ध संग्रह: Around ₹640 crore.
यह 2023 की सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई हैं, और शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई हैं।
● मुख्य पात्र? [Main characters]
1. विक्रम राठौड़ – भारतीय सेना की स्पेशल ऑप्स यूनिट के कमांडो कैप्टन, जो अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ता है।
2. आज़ाद – बेलमवाड़ा महिला जेल के जेलर, ऐश्वर्या और विक्रम के बेटे, सूजी के दत्तक पिता और नर्मदा के पति।
3. नर्मदा राय – एक ईमानदार पुलिस अधिकारी, आज़ाद की पत्नि और सूजी की मम्मी।
4. काली गायकवाड़ – मुख्य विलेन, जो भ्रष्टाचार और अपराध में लिप्त है।
5. ऐश्वर्या – अज़ाद की मां और विक्रम राठौड़ की पत्नी। फिल्म में दिखाया गया है कि ऐश्वर्या को एक गलत आरोप में फंसाकर जेल भेज दिया जाता है, जहां वह अपने बेटे अज़ाद को जन्म देती हैं।
● फिल्म की कहानी?
इस फिल्म मे ये डायलॉग है की "बेटे को हाथ लगाने से पहले, बाप से बात कर!" में कौन हूं, कौन नहीं ये फिल्म देखकर कहना आज़ाद हूं या फिर विक्रम राठौड़।
फिल्म की शुरुआत एक रहस्यमयी मास्क पहने आदमी से होती है, जो एक ट्रेन को हाईजैक कर लेता है। उसकी टीम में कुछ बेहद काबिल महिलाएँ होती हैं, जो उसके मिशन में उसका साथ देती हैं। यह आदमी अमीरों से पैसा लूटकर गरीबों की मदद करता है, लेकिन उसकी असली मंशा क्या है, यह धीरे-धीरे सामने आता है।
दूसरी तरफ, फिल्म में एक खतरनाक बिजनेसमैन काली को दिखाया गया है, जो भ्रष्टाचार और अन्याय का सबसे बड़ा प्रतीक है। उसकी टक्कर इस रहस्यमयी व्यक्ति से होती है, जो सिर्फ एक क्रिमिनल नहीं बल्कि एक मिशन पर निकला योद्धा है।
जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, हमें पता चलता है कि यह रहस्यमयी व्यक्ति विक्राम राठौड़ है, जो एक पूर्व सैनिक है। 1993 में, विक्रम राठौड़, जो भारतीय सेना की स्पेशल ऑप्स यूनिट के कमांडो हैं, एक मिशन पर भेजे जाते हैं, जहां उनकी टीम को खराब हथियारों की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब विक्रम राठौड़ और उसके बेटे आज़ाद (जो कि शाहरुख़ का दूसरा किरदार है) की कहानी खुलती है। दोनों का मकसद सिर्फ बदला लेना नहीं, बल्कि सिस्टम में बदलाव लाना है। जवान फिल्म एक बार जरूर देखिए।
● क्या यह फिल्म देखनी चाहिए?
अगर आप शाहरुख़ ख़ान के फैन हैं, एक्शन फिल्में पसंद करते हैं, और एक अच्छी कहानी के साथ मनोरंजन चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एकदम परफेक्ट है। "जवान" में सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि समाज से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए हैं, जिससे यह एक साधारण मसाला फिल्म से बढ़कर बन जाती है। इस फिल्म में एक्शन है, रोमांस है, और एक बेहतरीन कहानी है।
IMDb रेटिंग: 6.9/10
क्या आपने "जवान" देखी? आपको यह फिल्म कैसी लगी? Comment में अपनी राय जरूर बताएं!
जवान फिल्म का ट्रेलर:

एक टिप्पणी भेजें