Top Trending

"Salaar Part 1 Review: प्रभास की दमदार वापसी!" - प्रभास और श्रुति हासन | प्रशांत नील का नया मास्टरपीस?"

 परिचय [Introduction]

सालार एक एक्शन, थ्रिलर तेलुगु फिल्म है। जिसे "KGF" फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने निर्देशित किया है। ये कहानी दो पक्के दोस्तो के बारे में है। वर्धराज मन्नार और देवरथा। यह फिल्म एक काल्पनिक शहर "खानसार" के बारे में है। तो चलिए इस फिल्म के बारे में और जानते हैं। 


"सालार" फिल्म के बारे में:

नाम: सालार: पार्ट 1 – सीज़फायर (2023)

शैली: एक्शन, थ्रिलर

भाषा: हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम 

अवधि: 2 घंटे 55 मिनट

कलाकार: प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू

संगीत: रवि बसरूर

डीओपी: भुवन गौड़ा

निर्देशक: प्रशांत नील (जो KGF फिल्म के डायरेक्टर हैं)

निर्माता: विजय किरागंदुर

रिलीज़ की तारीख: 22 दिसंबर 2023

प्रोडक्शन हाउस: होम्बले फिल्म्स

बजट: ₹270 करोड़

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ₹618.06−700 करोड़ (Source wikipedia)

IMDb रेटिंग: 6.6/10

"सालार" फिल्म के मुख्य पात्र? [Main Characters]

1. प्रभास – देवा / सालार

2. पृथ्वीराज सुकुमारन – वर्धा 

3. श्रुति हासन – आध्या

4. जगपति बाबू – राजामन्नार

5. ईश्वरी राव – देवा की माँ

फिल्म की कहानी?

सालार की कहानी दो बचपन के दोस्तों, देवा और वर्धा की है, जो समय के साथ दुश्मन बन जाते हैं। कहानी काल्पनिक शहर खानसार पर आधारित है, जहां सत्ता के लिए खून-खराबा और राजनीति चलती है। जब वर्धराज की जान खतरे में होती है, तो वह अपने बचपन के दोस्त देवा (सालार) से मदद मांगता है। इसके बाद शुरू होता है एक्शन, बदला और दोस्ती की असली परीक्षा।

फिल्म की कहानी काल्पनिक शहर 'खानसार' में स्थापित है, जहाँ तीन खतरनाक कबीले – शौर्यंगा, मन्नार और घनियार -शासन करते हैं। मुख्य पात्र देवा (प्रभास) और रूद्र (पृथ्वीराज सुकुमारन) बचपन के घनिष्ठ मित्र हैं, जो एक-दूसरे के लिए जान देने को तैयार रहते हैं। हालात के कारण वे अलग हो जाते हैं, लेकिन वर्षों बाद रूद्र, जो अब मन्नार कबीले का राजकुमार है, देवा को खानसार में बुलाता है ताकि वह अपने साम्राज्य में व्याप्त अराजकता और अन्याय का सामना कर सके। देवा की मां ने उसे कभी हथियार न उठाने की कसम दिलाई होती है, लेकिन परिस्थितियाँ उसे इस वचन को तोड़ने पर मजबूर कर देती हैं। इस फिल्म की कहांनी बेहत रोचक और दमदार दिल को छु जाने वाली है।

फिल्म का म्यूजिक?

 सालार फिल्म के प्रमुख गाने और बेग्राउड संगीत रवि बसरूर ने ही दिये है।

प्रमुख गीत (Main Songs):

1. सूरज ही छाँव बनके

2. किस्सों में

क्या यह फिल्म देखनी चाहिए?

अगर आप एक्शन, इंटेंस ड्रामा और विजुअली दमदार फिल्मों के शौक़ीन हैं, तो सालार (Salaar) देखना आपके लिए एक अच्छा अनुभव हो सकता है। ये फिल्म प्रशांत नील द्वारा निर्देशित है, जो पहले KGF जैसी ब्लॉकबस्टर दे चुके हैं, और इसमें प्रभास ने मुख्य भूमिका निभाई है।

इस के अलावा "सालार: पार्ट 1 – सीज़फायर" ये तो अभी पहेला पार्ट है दूसरे पार्ट में "सालार: पार्ट 2 - शौर्यांगा पर्वम" में एक्शन ओर थ्रिलर के साथ-साथ फिल्म की कहांनी भी दमदार होने वाली है।

आपको ये फिल्म कैसी लगी comment में जरूर बताई ये।

Post a Comment

और नया पुराने