Dilwale 2015 | Rohit Shetty, Shahrukh khan | "दिलवाले: इश्क़, एक्शन और मस्ती की कहानी"

 परिचय [Introduction]

"दिलवाले" (2015) एक बॉलीवुड एक्शन-रोमांस फिल्म है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है और मुख्य भूमिकाओं में शाहरुख़ ख़ान, काजोल, वरुण धवन और कृति सैनन हैं। इसके अलावा अन्य पात्र भी अपनी भूमिका अच्छे से निभाते है। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है जिसमें एक्शन, इमोशन्स और कॉमेडी का भी तड़का है। रोहित शेट्टी की फ़िल्म में कमाल की होती है।


"दिलवाले" फिल्म के बारे में:

नाम: दिलवाले (2015)

शैली: एक्शन / रोमांस

भाषा: हिंदी  

अवधि: 2 घंटे 38 मिनट

कलाकार: शाहरुख़ ख़ान, काजोल, वरुण धवन, कृति सैनन, बोमन ईरानी, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, वरुण शर्मा

संगीत: प्रीतम

डीओपी: डुडले

निर्देशक: रोहित शेट्टी

निर्माता: गौरी खान और सह-निर्माता रोहित शेट्टी

रिलीज़ की तारीख: 18 दिसंबर 2015

प्रोडक्शन हाउस: रोहित शेट्टी एंटरटेनमेंट्स, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट

बजट: ₹165 करोड़

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ₹376.85 करोड़ (Source wikipedia)

IMDb रेटिंग: 5.1/10

"दिलवाले" फिल्म के मुख्य पात्र? [Main Characters]

1. राज/काली (शाहरुख़ ख़ान) - दोहरी पहचान वाला किरदार – एक शांत व्यक्ति "राज" और अतीत में गैंगस्टर "काली | मीरा का प्रेमी

2. मीरा (काजोल) - राज/काली की प्रेमिका, जो एक गैंगस्टर की बेटी है।

3. वीर (वरुण धवन) - राज का छोटा भाई और मीरा की बहन इशिता का प्रेमी। 

4. इशिता (कृति सेनन) - मीरा की बहन और वीर की प्रेमिका

फिल्म की कहानी?

राज (शाहरुख़ ख़ान) और मीरा (काजोल) दो गैंगस्टरों के बच्चे होते हैं – एक भारतीय और दूसरा बुल्गारियन। जब ये दोनों पहली बार मिलते हैं, तो प्यार हो जाता है। लेकिन किस्मत एक बड़ा धोखा देती है — दोनों को लगता है कि एक-दूसरे ने उनके पिता को मारा है। इस गलतफहमी की वजह से उनका रिश्ता टूट जाता है।

15 साल बाद, राज एक ऑटो गैरेज चलाता है और एक सीधी-सादी ज़िंदगी जीता है, अपने छोटे भाई वीर (वरुण धवन) के साथ। वीर को एक लड़की इशिता (कृति सैनन) से प्यार हो जाता है। लेकिन एक ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि इशिता, मीरा की बहन है।

अब कहानी पुरानी दुश्मनी, अधूरी मोहब्बत और गलतफहमियों को सुलझाने की ओर मुड़ती है। क्या राज और मीरा अपने प्यार को फिर से जिंदा कर पाएंगे? क्या वीर और इशिता का प्यार उनके परिवारों को जोड़ने में मदद करेगा?

फिल्म का म्यूजिक?

 दिलवाले फिल्म के प्रमुख गाने और बेग्राउड संगीत अमर मोहिले और प्रीतम जी ने ही दिये है। 

इस फिल्म का संगीत एल्बम 2015 का एक प्रमुख हिट एल्बम था, जिसमें "गेरुआ" गीत विशेष रूप से लोकप्रिय हुआ और कई पुरस्कार भी जीते।

प्रमुख गीत (Main Songs):

1. गेरुआ

2. जनम जनम

3. मनमा इमोशन जागे

4. तुकुर तुकुर

क्या यह फिल्म देखनी चाहिए?

अगर आप रोमांस, ड्रामा, और शानदार लोकेशंस के साथ शाहरुख़ ख़ान और काजोल की जोड़ी को देखना पसंद करते हैं, तो "दिलवाले" (2015) एक बार देख सकते हैं।

यह फिल्म क्यों देख सकते हैं:

● शाहरुख़ ख़ान और काजोल की केमिस्ट्री हमेशा से हिट रही है।

● फिल्म में एक्शन, रोमांस और कॉमेडी का मिश्रण है।

● लोकेशंस और म्यूजिक काफी अच्छे हैं – जैसे "Gerua" गाना काफी पॉपुलर हुआ था।

● रोहित शेट्टी की टच के साथ थोड़ी मस्ती और कार एक्शन भी मिलती है।


आपको ये फिल्म कैसी लगी comment में जरूर बताई ये।


Post a Comment

और नया पुराने